Punjab Weather News : उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है, जिसके कारण पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और ठंडी हवाएं हैं। केवल कश्मीर और हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी तापमान तेजी से गिर रहा है।
मंगलवार को कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया, जबकि पंजाब के फरीदकोट में पारा शून्य और मध्य प्रदेश के शहडोल में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट जारी रही। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड की तीव्रता बढ़ेगी। खासतौर पर ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके अलावा, कांगड़ा और कुल्लू में भी ठंड का असर देखने को मिल सकता है। कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में भी ठंड के बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाके भी ठंड की चपेट में रहेंगे।

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा
पंजाब और हरियाणा में भी शीत लहर जारी है। फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लुधियाना और पटियाला दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सिरसा में यह 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल में सुंदरनगर सबसे ठंडा
हिमाचल में मंगलवार को लाहौल और स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस, मनाली में -2.1 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 1.3 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर और ऊना में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला अन्य इलाकों की तुलना में कम ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

