चंडीगढ़। पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत और चेतावनी दोनों साथ जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों की स्थिति को देखते हुए राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
विभाग ने पंजाब के मालवा और माझा के प्रमुख जिलों में भारी आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है। प्रभावित जिलों में अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला।
इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ की चेतावनी
इसके अलावा, सीमावर्ती और तलहटी से सटे कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और छिटपुट इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसमें प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (एसबीएस नगर), रूपनगर (रोपड़), एसएएस नगर (मोहाली), फाजिल्का और मुक्तसर।
तापमान का हाल: फरीदकोट रहा सबसे गर्म
भले ही बीते दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन राहत की बात यह है कि यह अब भी सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

