मोहाली. बीते कुछ दिनों से पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है. बारिश भी कम हो रही है जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस झेलना पड़ रहा हैं. इस बीच पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने पंजाब में आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब के कई जिलों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं. कल पंजाब के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहेगा, जबकि 13 सितंबर से मौसम बदलेगा. इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, 14 और 15 सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की पूरी संभावना है. इसके अनुसार पंजाब के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होगी.
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादा से ज्यादा तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो नॉर्मल से करीब 2.7 डिग्री ज़्यादा है. मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, वीरवार को पंजाब में सिर्फ 2 जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसमें लुधियाना में 11.4 mm और रूपनगर में 0.5 mm बारिश रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो चंडीगढ़ में ज्यादा से ज्यादा तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दूसरी ओर, पंजाब में पटियाला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रूपनगर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान
- शराब पर चला बुलडोजर: 34 हजार लीटर मदिरा नष्ट, VIDEO देखकर शराबियों की आंखों में आ जाएंगे आंसू…

