चंडीगढ़. पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिले में मौसम का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार द्वारा जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, बरनाला, संगरूर और मोगा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि मानसून अब वापसी कर रहा है इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं इसके बाद फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट; तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के आसार
- सुबह 5 बजे घर से निकला था संजय, एक्सरसाइज के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
- RCF Share Price: L&T को मिला 797 करोड़ रुपए का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर नजर
- आप जांच अकेले करो या…जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर हरीश रावत ने साधा निशाना, दे डाली खुली चुनौती
- Rajasthan Panchayat Election 2026: 23 सितंबर का प्लान बदला, अब कब बजेगा चुनावी बिगुल? सामने आया बड़ा अपडेट


