चंडीगढ़. पंजाब में एक बार फिर से मौसम मेहरबान हो गया है। ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को रहा देती है। आगे आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है।
चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके पीछे एक अन्य सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पंजाब हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव भी बना हुआ है।
आज 7 जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
अन्य जिलों का हाल
सोमवार को तेज धूप निकलने के कारण राज्य के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा। 15 शहरों में तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। श्री आनंदपुर साहिब में 30.2 डिग्री, फरीदकोट में 29.4 डिग्री और चंडीगढ़ व पटियाला में 29.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना, मोहाली और अन्य शहरों में भी 1.7 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई।

3 दिन आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार, 18 से 21 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, और फिर तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

