जालंधर: पंजाब में कुछ जिलों में मौसम ने लुका छुपी का खेल खेला है. कहीं धूप और उमस से लोग बेचैन नजर आए तो कहीं बारिश की रिमझिम फुहारों ने एक बार फिर से मौसम को खुशनुमा बना दिया आने वाले दिनों को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी हुआ है जिसमें कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है आईए जानते हैं मौसम विभाग का अनुमान क्या कहता है.
भारतीय मौसम विभाग ने 2 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है. इसके अलावा, राज्य भर के तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में सबसे ज़्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. वहीं राज्य के बाकी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
इसे ध्यान में रखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 5 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है वहीं 6 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी में कमी आने के संकेत हैं.
इन तारीखों को इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, SAS नगर (मोहाली), फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. इसके अलावा, सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. 4 अगस्त को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुतसर, बठिंडा, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में येलो अलर्ट है यहां मध्यम से अधिक बारिश और बिजली चमकने की संभावना है.
- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम में बड़ा बदलाव, चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह इस खूंखार बल्लेबाज की हुई एंट्री
- MP TET आवेदन की तारीख तीसरी बार बढ़ी: 11 अक्टूबर हुई अंतिम तिथि, अब तक आए सिर्फ 22 हजार आवेदन
- 22 साल की शादी, रोज की मारपीट और खौफनाक अंत: शराब के नशे में पति ने पत्नी-बेटियों को दी जान से मारने की धमकी, पत्नी ने कपड़े से गला घोंट उतारा मौत के घाट
- 3 दिन से लापता किशोरी का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
- अवैध रूप से चल रहीं लगभग 40 स्कूल वैन जप्त: जबलपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, उड़ रही थीं सुप्रीम कोर्ट के नियमों की धज्जियां

