Punjab weather : पंजाब में अब भी ठंडी अधिक पड़ रही है। रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे ठंड बढ़ गई। आज भी कई जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है लेकिन गुरदासपुर जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही यहां से जुड़े शहरों में ठंडी का असर बढ़ता हुआ देखा जा सकता है।
राज्य के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार फरवरी से सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर पंजाब में देखने को नहीं मिला है।

पिछले 24 घंटों में पठानकोट और मोगा में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब में जनवरी महीने में 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इस महीने अब तक दो वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो चुके हैं, लेकिन इनका असर पंजाब में नहीं देखा गया है। अब 8 फरवरी से पंजाब में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है।
- ट्रंप की हरी झंडी: मंजूरी मिलते ही 96 घंटे के भीतर ईरान में तबाही मचाने को बेताब अमेरिकी सेना
- जीवन सूक्त : स्वयं को पढ़िए, आगे बढ़िए, संसार को गढ़िए – संदीप अखिल
- MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर
- CG Weather Today : अर्नब का असर पड़ेगा कमजोर, कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट
- UP Weather Alert: मानसून के बाद भी मौसम का तांडव, आज यूपी के 23 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

