पंजाब पर गर्मी भरे मौसम ने लोगों को एक बार फिर से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. कल की बारिश में तापमान में गिरावट आया है. अनुमान है कि लगातार बारिश होने के बाद तापमान में और भी कमी आएगी. मौसम विभाग में दो और चार जून को लेकर जारी किया है जिसके अनुसार कई जिलों में माध्यम से अधिक बारिश हो सकती है. वही साथ में कई स्थानों के बिजली गिरने की संभावना बनी हुईं है.
48 घंटे होगी झमाझम बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नमी तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पंजाब में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. इसी कारण अगले 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 3 और 4 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण तापमान में दोबारा गिरावट दर्ज हो सकती है. हालांकि फिलहाल दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रहने की संभावना है. वही कुछ जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
बठिंडा रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 40.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जिससे बठिंडा राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा. जालंधर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन के समय धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, जबकि शाम के समय बादल छाए रहे.
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

