चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार मौसम बदल रहा है। गर्मी से लोगों को अब राहत मिल गई है। आने वाले समय में भी बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्यभर में बारिश, तेज आंधी और कई इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
गुरुवार को हुई रुक-रुक कर बारिश, ओले और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं इसके बाद भी राज्य में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस अबोहर में रिकॉर्ड किया गया।
17 जून तक बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जून तक पंजाब में मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान लोगों को लू से राहत मिलेगी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। कई जगहों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बनी मौसम
विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

