जालंधर. पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. झमाझम बारिश ने लोगों को राहत की सांस दी है. कही तेज और कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर के लिए राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
आने वाले दिनों को लेकर भी बारिश की सम्भावना जताई गई है. जालंधर, रोपड़, पठानकोट, लुधियाना समेत कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश का यह दौर किसानों के लिए भी लाभदायक माना जा रहा है, जबकि आम लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है. वहीं पंजाब के दरिया और बांध का जल स्तर बढ़ने के कारण लोगों को नदी नहरों के पास नहीं जाने की भी सलाह दी गई है.
आने वाले दिनों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और कपूरथला में भी बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

