Punjab Weather : पंजाब में धीरे-धीरे ठंडी का असर कम होता दिखाई दे रहा है। कोहरे और ठंड से लोग लंबे समय तक परेशान रहने के बाद अब सामान्य मौसम होने से लोग राहत महसूस करेंगे। आने वाले हफ्ते में मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है।
पंजाब में न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब दिन का तापमान भी बढ़ता ही जाएगा। लोगों को ठंडी और ठिठुरन से निजात तो मिलेगी ही वही अब गर्मी का एहसास भी जल्दी लोगों को होने वाला है। आने वाले दिनों में सभी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। Punjab Weather

राज्य में 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। सुबह और शाम बस हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालाकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। इन जिलों में शहीद भगत सिंह नगर, मोहाली, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ शामिल हैं।
- माल बंटने ही वाला था, पुलिस पहुंच गई! मुगलसराय में दबोचे गए 8 चोर, 3.50 लाख कैश बरामद
- पंजाब में किसानों का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर के बाद थम सकते हैं ट्रेनों के पहिए; इन जिलों में ‘रेल रोको’ की तैयारी
- झीरम घाटी हत्याकांड: सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- NIA की जांच बिल्कुल ठीक थी
- Ujjain Khade Hanuman Mandir: हनुमान मंदिर बचाने एकजुट हुआ हिंदू समाज, शक्ति प्रदर्शन कर प्रशासन को दी चेतावनी
- राहु की नकारात्मकता से घर में अचानक आ रही है मुसीबत, तो करें ये उपाय



