अमृतसर. पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलता हुआ नजर आया है . बीती रात हुई बारिश के कारण तापमान में आंशिक बदलाव महसूस किया गया है. वही आज कुछ जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है वही आकाशीय बिजली से बचने को कहा है.
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में शुक्रवार को तेज हवा और बरसात का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि शनिवार से पंजाब में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा.
मौसम विभाग ने शनिवार से पांच दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया.

तापमान में एक नजर
पंजाब में 42.7 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा. पंजाब में सबसे कम 18 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज हुआ.अमृतसर का अधिकतम पारा 38,0 डिग्री, लुधियाना का 38.4 डिग्री, पटियाला का 40.4 डिग्री, पठानकोट का 37.6 डिग्री, एसबीएस नगर का 37.5 डिग्री, फाजिल्का का 40.9 डिग्री, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री, होशियारपुर का 36.8 डिग्री और रूपनगर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया.
वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 20.3 डिग्री, लुधियाना का 19.8 डिग्री, पटियाला का 21.8 डिग्री, पठानकोट का 20.3 डिग्री, बठिंडा का 24.4 डिग्री, फिरोजपुर का 22.2 डिग्री, होशियारपुर का 18.1 डिग्री दर्ज किया गया.
- रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम : 760 बंदियों ने रखा है नौ दिन का उपवास, ढोलक-मंजीरे की धुन पर गूंज रहे जसगीत
- Bihar Today Weather: बिहार से मानसून की विदाई, ठंड के लिए करना होगा इंतजार! जानें मौसम का हाल?
- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
- UP Weather: यूपी के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
- MP Morning News: नवरात्रि का आज पांचवां दिन, मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे मैराथन बैठकें, शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आज 56वां दिन

