Punjab Weather Update: अमृतसर. पंजाब में अब एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है. दिवाली से पहले ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ शांत होने के बाद औसतन तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन राज्य का तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है. वहीं, संभावना है कि पंजाब में दिवाली से पहले ही ठंड बढ़ जाएगी और तेज हवाओं से मुश्किलें भी बढ़ेंगी.
Also Read This: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रद्द होंगी ये 8 ट्रेनें, जानिए कारण

जानकारी के अनुसार, कुछ जिलों में ठंड में अच्छी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. बीते 24 घंटों में तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बठिंडा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
अगले सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं है. अगले सात दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़कर 30-32 डिग्री तक पहुंच सकता है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बीते माह की बारिशों के कारण कई जगह धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार नहीं हुई है, ऐसे में धूप फसल के लिए लाभकारी रहेगी.
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

