जालंधर.पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. पंजाब में बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है. धीरे धीरे मौसम में ठंडकता बढ़ने का अनुमान है. वहीं बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट अभी तक नहीं है.
अनुमान है कि मौसम साफ रहने के साथ अब रात के समय मौसम ठंडा होगा. वहीं आने वाले वाले समय में धुंध बढ़ने की संभावना भी बनती नजर आ रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को पंजाब में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अलर्ट नहीं है. दोनों राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य मौसम बना रह सकता है.दिल्ली-NCR में भी सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है.हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और धूप निकलने की उम्मीद है.
दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है तथा कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर उत्तर भारत में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है.
- पंजाब में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम महसूस होगा सर्दी का असर, फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं
- दिवाली में जंगल सफारी और जू दो दिन रहेंगे बंद, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
- दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद, 2040 जवान संभालेंगे मोर्चा
- शराब के नशे में प्रधानपाठक पहुंचे स्कूल: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
- मंडला में बेखौफ बदमाश! घर से दुकान जा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन; वारदात CCTV कैमरे में कैद

