Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश या तेज़ हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। हालांकि, बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य तापमान के आसपास ही बना रहा।
वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।
फरवरी और मार्च में सामान्य से कम बारिश
फरवरी महीने में सामान्य से 20% कम बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर इस महीने में 27.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 21.6 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, मार्च में अब तक 59% कम बारिश हुई है। इस मौसम में 5.7 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अब तक सिर्फ 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बीते 24 घंटों में भी कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। 7 से 14 मार्च के बीच तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
- पंजाब के जिलों का मौसम लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
- अमृतसर: आसमान साफ रहेगा, तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।
- जालंधर: तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
- लुधियाना: कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।
- पटियाला: मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा, तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहेगा।
- मोहाली: तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।
- ‘होटल के कमरे में 3 दिन तक दरिंदगी’: बिना ID रूम देने वाला मालिक गिरफ्तार, CCTV ने खोली गुनाह की पोल!
- मारकंडा नदी के रेलवे पुल पर क्या हुआ? ट्रेन गुजरते ही युवक-युवती की चली गई जान
- शादी का दबाव बना रहा था शख्स, युवती ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर कार में लाश रखकर…
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां की कुर्क, शेयर और म्यूचुअल फंड भी जब्त, जय प्रकाश गांधी समेत 14 लोगों पर शिकंजा
- सदन, सत्र, सतर्कता और सुरक्षाः विधानभवन के 5 किमी. के दायरे में हाई अलर्ट घोषित, 24 घंटे होगी निगरानी, कई चीजों पर लगा प्रतिबंध

