अमृतसर। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। हल्की बारिश और आंधी के बाद अब फिर से चिलचिलाती धूप लोगों को सताने वाली है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से पंजाब में हीट वेव चलने के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। धूप बढ़ने के साथ पंजाब के तापमान में पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।

पंजाब के जिलों में फरीदकोट सबसे गर्म रहा, यहां 42.6 डिग्री के तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 38.2 डिग्री, लुधियाना का 39.8 डिग्री, पटियाला का 40.8 डिग्री, पठानकोट का 37.4 डिग्री, बठिंडा का 42.3 डिग्री, गुरदासपुर का 38.0 डिग्री, फाजिल्का का 39.0 डिग्री, फिरोजपुर का 37.2 डिग्री, होशियारपुर का 36.7 डिग्री और रूपनगर का 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री, लुधियाना का 23.8 डिग्री, पटियाला का 24.2 डिग्री, पठानकोट का 22.1 डिग्री, बठिंडा का 23.0 डिग्री, फिरोजपुर का 22.4 डिग्री, होशियारपुर का 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
