जालंधर. पंजाब में आने वाले दिनों में भयानक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही हैं, बीते कुछ दिनों में बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन आने वाले दिनों में राज्य में सूरज आग उगलता नजर आने वाला है. गर्मी और सूरज की तपिश बढ़ने के साथ साथ अब तापमान में भी बढ़ौतरी होने की संभावना है.
बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. फिलहाल पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है. 43.7 डिग्री के तापमान के साथ फरीदकोट सबसे अधिक गर्म रहा, हालांकि देर शाम मौसम बदला और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली.
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना भी जताई है. इसके बाद पंजाब में मौसम शुष्क हो जाएगा. पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 18 डिग्री का पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया.
अमृतसर का अधिकतम पारा 38,5 डिग्री, लुधियाना का 38.8 डिग्री, पटियाला का 39.0 डिग्री, पठानकोट का 37.0 डिग्री, बठिंडा का 43.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 36.5 डिग्री, फाजिल्का का 40.7 डिग्री, फिरोजपुर का 38.9 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री और रूपनगर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री, लुधियाना का 24.4 डिग्री, पटियाला का 25.5 डिग्री, पठानकोट का 23.6 डिग्री, बठिंडा का 28.2 डिग्री, फाजिल्का का 26.6 डिग्री, फिरोजपुर का 25.5 डिग्री, होशियारपुर का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया.
- पैसों के विवाद में खूनी वारदात: युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार
- पटना के बख्तियारपुर में गंगा में डूबे 6 युवक, 1 का शव बरामद और 2 लापता
- करनाल शुगर मिल का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, तकनीकी दक्षता में लगातार चौथी बार प्रथम
- गोवा मॉडल पर दिल्ली में ‘पिंक फोर्स’ की तैयारी, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगी प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी
- पटना में सनसनी! गोलघर के पास नाले से मिला पुलिस जमादार का शव, हत्या की गहरी साजिश से मचा हड़कंप



