चंडीगढ़ : Punjab weather update : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। बीते दिन औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब है। सबसे अधिक तापमान 37.1 डिग्री मानसा में दर्ज किया गया।
पिछले पांच दिनों से पंजाब में मॉनसून बठिंडा-फाजिल्का क्षेत्र में रुका हुआ है। संभावना है कि आने वाले दिनों में मॉनसून पूरी तरह लौट जाएगा। इस दौरान मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहां रातें गर्म हैं, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मॉनसून के देरी से लौटने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य में नमी में कमी देखी जा रही है, और आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और यह सामान्य के आसपास बना रहेगा।

बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो मानसा में 37.1 डिग्री, अमृतसर में 34.4 डिग्री, लुधियाना में 34.2 डिग्री, पटियाला में 35.4 डिग्री, गुरदासपुर में 32.7 डिग्री, फाजिल्का में 36.2 डिग्री, फिरोजपुर में 35.4 डिग्री, होशियारपुर में 32.5 डिग्री, मोहाली में 33.6 डिग्री, पठानकोट में 33.8 डिग्री, रोपड़ में 33.1 डिग्री, और एसबीएस नगर में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 34 डिग्री रहा। बीते दिन राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर
