चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से छाए बादलों की वजह से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, 30 अप्रैल को औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन राहत की बात यह है कि तापमान अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 मई) राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा 2 मई को राज्य में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
3 मई को उत्तर-पूर्वी पंजाब के जिलों-पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
4 मई को बारिश और तेज हवाओं का दायरा बढ़ेगा। लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
बठिंडा रहा सबसे गर्म, जानें अन्य शहरों का हाल
- डिग्री सेल्सियस शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- बठिंडा 39.3डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म)
- पटियाला 38.1 डिग्री सेल्सियस
- चंडीगढ़ 36.5 डिग्री सेल्सियस
- मोहाली 35.8 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना 35.6 डिग्री सेल्सियस
- अमृतसर 33.0 डिग्री सेल्सियस
- पठानकोट 30.2 डिग्री सेल्सियस
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

