चंडीगढ़। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है, ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हलकी ठंडी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। सबसे ज्यादा तापमान Pathankot में 23°C और Chandigarh में 20.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।
इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
वही आज अमृतसर , जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर, मोहाली , फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बरनाला, बठिंडा में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है। बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है। Jalandhar और Amritsar के ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश और हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

आने वाले दिनों में होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा – कुछ दिन सूखा रहेगा, जबकि 22 से 25 मार्च के बीच फिर हल्की बारिश की संभावना है। गर्मी से लोग थे परेशान आपको बता दें कि इसके पहले लोग गर्मी से बेहद परेशान थे। धूप की तपिश बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी लगातार बढ़ते ही जा रहा था जिसके कारण लोगों को बेहद गर्मी महसूस होने लगी यही, लेकिन हाल में ही में हुई बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी कमी आई है।
- Raipur Breaking: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
- कहीं भालू के हमले से किसान की मौत तो कहीं हाथी का मूवमेंट: शहडोल के जंगलों में 100 से ज्यादा भालू, क्यों बढ़ रहा वन्यजीवों का मूवमेंट
- 36 दिन का डिजिटल टॉर्चर! महिला को डराकर 1.78 करोड़ ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
- जमीन विवाद के दौरान बुजुर्ग की मौत, बीच-बचाव करने पहुंचा था मृतक, आरोपी गिरफ्तार
- रोहतास के डेहरी में एलपीजी वितरकों का नो मनी-नो इंडेन आंदोलन, कमीशन बढ़ाने की मांग

