चंडीगढ़। पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खास तौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में मौसम अचानक बदल सकता है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बना हुआ है। नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में तापमान बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को मौसम में आई हल्की तब्दीली से कुछ राहत जरूर मिली। हिमाचल प्रदेश और सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है।
अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
24 मई:
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में हीटवेव के हालात बने रह सकते हैं। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला और मोहाली में तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
25 मई:
राज्य के कई जिलों में हीटवेव और ज्यादा गंभीर हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मोहाली और पटियाला में तापमान बढ़ने की संभावना है।
26 मई:
पंजाब के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
- राजधानी में ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाया उत्साह
- राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की तलाश में 5,585 आवेदन, अब 16 दावेदारों में से चुने जाएंगे तीन नाम
- भू-माफिया जफर खान पर एक और धोखाधड़ी का केस, एक ही जमीन के सौदों में लाखों की हेराफेरी का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज होने का दावा
- CG News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक ने सुनाया फैसला
- सरकारी इमारतों का होगा कायाकल्प! 28 आवासों समेत वाशी-हल्द्वानी प्रोजेक्ट की समीक्षा


