चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ जिलों में बादल के साथ-साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है।
मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो फिलहाल पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। वहीं 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

तापमान में एक नजर
पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 20 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इनमें 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।
वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
- CM सैनी ने 50.28 लाख लाभार्थियों को भेजे ₹1,890 करोड़, लाडो लक्ष्मी की 11वीं किस्त से किसानों तक पहुंचा पैसा
- Tata Punch की शानदार वापसी: अगस्त 2026 में कॉम्पैक्ट SUV बाजार में जमाया कब्जा, देखें टॉप-10 गाड़ियों की बिक्री रिपोर्ट
- सासाराम MLA ने DM से की मुलाकात, सोन नदी के बढ़े जलस्तर और तटीय इलाकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
- केन-बेतवा मुआवजे में रिश्वतखोरी का खेल! 47 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार, बाइक की डिग्गी से घूस की रकम बरामद
- CM मोहन चरण माझी का UAE दौरा: दुबई में की अर्थव्यवस्था मंत्री से मुलाकात, इस विषय पर हुई चर्चा



