चंडीगढ़। पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। चंडीगढ़ के मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। पंजाब के कई जिलों में बारिश, तेज़ हवाओं और गरज-चमक की संभावना है, जिस कारण विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून से जिला फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, मोगा, पटियाला और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान इन इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। लेकिन बारिश के कारण तपती धूप में लोगों केके बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

21 जून तक होगी बारिश
आपको बता दें कि 20 और 21 जून के दौरान भी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर समेत उत्तर और सीमावर्ती जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
- अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन: 10 किलो हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी तस्करों से जुड़े तार
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया, महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस की शानदार जीत
- लिफ्ट मांगने वाले ने बाइक चालक पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CBI की टीम अश्विनी कुमार के घर पहुंची, जांच से पहले इलाका सील; बैरिकेडिंग कर बढ़ाई सुरक्षा
- हरिद्वार में मानवता शर्मसार: चंद घंटों के भीतर लावारिस हालत में मिलीं 2 नवजात बच्चियां, पुलिस टीम भी रह गई दंग

