Punjab Weather Update : चंडीगढ़. पंजाब के 14 जिलों में आज (10 जुलाई) बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरदासपुर, तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर शामिल हैं। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न तो कोई अलर्ट है और न ही बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस मॉनसून सीजन में अब तक पंजाब में 103.44 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 13% अधिक है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 91.7 मिमी बारिश होती है।
कुछ जिलों में कम बारिश पंजाब के सात जिलों होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोहाली, संगरूर, मुक्तसर और बठिंडा में सामान्य से 58% तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, लुधियाना में 181.9 मिमी और अमृतसर में 163.4 मिमी बारिश हुई है, जो इन क्षेत्रों में सबसे अधिक है।

प्रमुख शहरों का मौसम
मोहाली: आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पटियाला: बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
लुधियाना: बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
जालंधर: बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
अमृतसर: बादल और बारिश की संभावना। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- बीएसपी में हादसा: क्रेन का केबिन 50 फीट नीचे गिरा, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल, कारणों की जांच शुरू…
- पटना में पूर्व मुखिया की हत्या! खेत में शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी
- जीवन में बढ़ते तनाव और नकारात्मकता से चाहिए राहत, मंदिर जाकर शुरू करें यह काम …
- BSP GM-AGM Arrested: स्क्रैप चोरी मामले में जीएम समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, मिलीभगत के लगे आरोप
- बड़ा हादसा: फसल बचाने खेत में लगाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
