पंजाब के मौसम में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर एक बार फिर से मौसम की चेतावनी दी है। जम्मू कश्मीर और हिमालय में मौसम में आने वाले दिनों में परिवर्तन का असर पंजाब के जिलों में भी दिखाई देगा। पश्चिमी विभोर के कारण 24 फरवरी को बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जागी गई है।
मैदानी इलाकों में दिखेगा असर
इसका असर मैदानी इलाकों में 26 फरवरी से दिखेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26-27 फरवरी को फिर बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है।
24 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इस दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
- Aramco: दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी ‘अरामको’ पर ईरान का हमला, यहां से अमेरिका और यूरोपीय देशों भेजा जाता है तेल, क्रूड ऑयल की कीमतें 9.32% बढ़ी
- ग्वालियर अंजू गुर्जर किडनैपिंग केस: जिला कोर्ट ने आरोपी बिज्जे गुर्जर की जमानत याचिका की खारिज, घर में फायरिंग कर गर्भवती महिला का किया था अपहरण
- ईरान-इजरायल युद्ध: अमृतसर से कई उड़ानें रद्द
- CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी
- कृषि कैबिनेट में सिंचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूरः सीएम डॉ मोहन बोले- खेतों के साथ टेंट तंबू में भी निर्णय, बड़वानी में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी


