चंडीगढ़. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जुलाई 2025 के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पंजाब में इस महीने मौसम सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। पूरे राज्य में बारिश सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक हो सकती है, जिससे किसानों को खेती के लिए काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय तापमान सामान्य रहने की संभावना है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बचाव मिलेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से कम या उसके आसपास रह सकता है, और लू की स्थिति लगभग न के बराबर होगी। रात का तापमान भी सामान्य से कम या उसके करीब रहने की संभावना है, जिससे रातें ठंडी रह सकती हैं।
यह बारिश के लगातार प्रभाव के कारण हो सकता है।आज कोई अलर्ट नहीं मौसम विभाग ने आज, 3 जुलाई को पंजाब में किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। बीते दिन होशियारपुर में 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, फिर भी यह सामान्य स्तर पर बना रहा।

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आगामी दिनों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने शुक्रवार, 4 जुलाई को भी बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 5 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना है। 6 जुलाई को मौसम विभाग ने एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और 8 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
- Oscars की रेस में पहुंची भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘वी वेयर हियर’, Priyanka Chopra बनीं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

