चंडीगढ़. पंजाब में इस सप्ताह मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते दिन पंजाब में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया।
हालांकि, दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के बाद पंजाब के अधिकांश जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच गया हैं। अमृतसर का AQI 249, जालंधर का 250, लुधियाना का 228, पटियाला का 200 और मंडी गोबिंदगढ़ का 291 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं लेकिन हल्की गिरावट जारी रह सकती हैं।
विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा
अमृतसर 30.7 डिग्री, लुधियाना 32.2 डिग्री, पटियाला 33 डिग्री, पठानकोट 30.9 डिग्री, गुरदासपुर 30 डिग्री, बल्लोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) 32.7 डिग्री, अबोहर (फाजिल्का) 32.1 डिग्री, फिरोजपुर 31.8 डिग्री, होशियारपुर 31.1 डिग्री, मोहाली 34.3 डिग्री, थीन डैम (पठानकोट) 29.8 डिग्री, रोपड़ 32.3 डिग्री, भाखड़ा डैम (रूपनगर) 31.1 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर) 31.9 डिग्री
- Bastar News Update : जावंगा क्रशर ब्लास्ट जांच में नया मोड़, मैनेजर ओडिशा की जेल में बंद…तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, युवक की मौत…PWD के बड़े बाबू ने सरकारी क्वार्टर में लगाई फांसी…ITBP जवानों ने रक्तदान कर मासूम की बचाई जान
- मुजफ्फरपुर में 35 साल बाद मिला इंसाफ, भाई की हत्या और बहन को पेड़ से बांधने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद
- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के लिए कत्लेआम! सियालकोट में पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौत- VIDEO
- पॉवर सेंटर : अफीम…हाय तौबा…रुपया…प्रशासनिक असंतुलन…45 करोड़ का आफर !…ईनाम…- आशीष तिवारी
- Bilaspur News Update : पीएम आवास योजना में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित…नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा…काम की तलाश में मेंगलुरु गए मजदूरों में एक की संदिग्ध मौत, दो लापता…14 पटवारियों को नोटिस…

