चंडीगढ़. पंजाब में इस सप्ताह मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते दिन पंजाब में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया।
हालांकि, दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के बाद पंजाब के अधिकांश जिलों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच गया हैं। अमृतसर का AQI 249, जालंधर का 250, लुधियाना का 228, पटियाला का 200 और मंडी गोबिंदगढ़ का 291 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं लेकिन हल्की गिरावट जारी रह सकती हैं।
विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा
अमृतसर 30.7 डिग्री, लुधियाना 32.2 डिग्री, पटियाला 33 डिग्री, पठानकोट 30.9 डिग्री, गुरदासपुर 30 डिग्री, बल्लोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) 32.7 डिग्री, अबोहर (फाजिल्का) 32.1 डिग्री, फिरोजपुर 31.8 डिग्री, होशियारपुर 31.1 डिग्री, मोहाली 34.3 डिग्री, थीन डैम (पठानकोट) 29.8 डिग्री, रोपड़ 32.3 डिग्री, भाखड़ा डैम (रूपनगर) 31.1 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर) 31.9 डिग्री
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!
- मिस्र की संसद ने दी राष्ट्रपति अब्देल फतह को हरी झंडी, सऊदी को मिलेगा मिलिट्री सपोर्ट

