चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब क्रिकेट के जरिए युवाओं को नशों से दूर करने का प्रयास कर रही है। सीएम भगवंत मान ने इस लीग को अपनी मंजूरी दे दी है और इसे आईपीएल की तरह ही खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) को इसलिए कराया जा रहा है, ताकि वे खेलों के साथ जुड़ें। पंजाब में क्रिकेट के साथ लीग कल्चर को सरकार लेकर आएगी।
लीग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर कराया जाएगा। पहले इसमें डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टीमों के बीच होगा और फिर रीजनल लेवल पर टीमें बनेंगी। इसके मैच बीसीसीआई और पीसीए के साथ मिलकर कराए जाएंगे। इसके जरिए यंग टैलेंट को खोजने का प्रयास रहेगा। सीएम ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग करके लीग को ओपन कर दिया है। सीएम ने कहा कि लीग ने क्रिकेट को कई स्टार प्लेयर दिए हैं और पंजाब भी इसमें लगातार आगे रहा है। लीग में स्टेट के सभी डिस्ट्रिक्ट को शामिल किया जाएगा। दोआबा और मालवा रीजन की टीमें भी लीग का हिस्सा बनेंगी।

लीग में शामिल टीमों को पूल में बांटा जाएगा और पंजाब में क्रिकेट की नर्सरी बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि क्रिकेट के साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो और कबड्डी गेम्स भी पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर होगा और फिर पंजाब स्टेट लीग होगी।
- “हम VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते..”, कर्नाटक के विधायकों ने मांगा IPL टिकट और बैठने के लिए स्पेशल सीट, कहा- ये लोग करोड़ों कमा रहे, इन्हें सबक सीखने की जरूरत
- बिहार में राजस्व कार्य ठप करने वालों पर गिरेगी गाज, हड़ताल जारी रही तो होगी कार्रवाई
- धामी सरकार का विकास पर फोकसः धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई दिशा, CMP-2024 लागू होने से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर
- प्रसिद्धि आरना साहू का नवोदय विद्यालय माना में चयन
- MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने
