चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब क्रिकेट के जरिए युवाओं को नशों से दूर करने का प्रयास कर रही है। सीएम भगवंत मान ने इस लीग को अपनी मंजूरी दे दी है और इसे आईपीएल की तरह ही खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट लीग (पीसीएल) को इसलिए कराया जा रहा है, ताकि वे खेलों के साथ जुड़ें। पंजाब में क्रिकेट के साथ लीग कल्चर को सरकार लेकर आएगी।
लीग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर कराया जाएगा। पहले इसमें डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टीमों के बीच होगा और फिर रीजनल लेवल पर टीमें बनेंगी। इसके मैच बीसीसीआई और पीसीए के साथ मिलकर कराए जाएंगे। इसके जरिए यंग टैलेंट को खोजने का प्रयास रहेगा। सीएम ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग करके लीग को ओपन कर दिया है। सीएम ने कहा कि लीग ने क्रिकेट को कई स्टार प्लेयर दिए हैं और पंजाब भी इसमें लगातार आगे रहा है। लीग में स्टेट के सभी डिस्ट्रिक्ट को शामिल किया जाएगा। दोआबा और मालवा रीजन की टीमें भी लीग का हिस्सा बनेंगी।

लीग में शामिल टीमों को पूल में बांटा जाएगा और पंजाब में क्रिकेट की नर्सरी बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि क्रिकेट के साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो और कबड्डी गेम्स भी पहले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर होगा और फिर पंजाब स्टेट लीग होगी।
- झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों को सुनाई गई है फांसी की सजा…
- जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए सभी 8 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह को टिकट
- बिहार में चिकित्सा जगत का नया अध्याय, पटना के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत
- सीएम साय ने BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो शिकायतः TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने CEC के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई

