Punjab Weather : फिरोजपुर। पंजाब में लगातार ठंडी बढ़ती जा रही है, यही कारण है कि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। इसके साथ ही कोहरे की समस्या भी अब बढ़ने लगी है। कोहरा घना छाने के कारण दुर्घटना की खबर भी सामने आने लगी है।
मौसम विभाग में पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडी और बढ़ाने वाली और अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की भी संभावना अधिक है। लोगों को कोहरा देख कर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी जिलों बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, और बरनाला में ठंडी हवाओं के चलते शीत लहर जैसी स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इन जिलों में रात और सुबह के समय तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। लोगों को कड़ाके की ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

