चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने नशा के खिलाफ पंजाब में मुहिम छेड़ दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश में पुलिस ने सभी जिले में युद्ध स्तर पर इसके लिए टीम लगा दी है।
विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 287वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 178 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 25 एफआईआर दर्ज कर 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 287 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,209 हो गई है।

इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तार हुए तस्करों को देखते हुए यह समझ आ गया है कि धीरे धीरे बड़े तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ते जा रहे हैं।
मिली नशा सामग्री पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के पास से 725 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम तथा 75 नशीली गोलियां मिली हैं। आगे भी इस तरह की छापेमार कार्यवाही चलती रहेगी।

बड़ी संख्या में लगे पुलिस अफसर आपको बता दें कि 36 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 500 से अधिक पुलिस कर्मियों की 80 से अधिक पुलिस टीमों इस मुहिम में हिस्सेदारी की है ।इस टीम द्वारा राज्य भर में 178 छापेमारी की गई है। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 186 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
आपको बता दे कि राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ भाग के अंतर्गत 15 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया गया है।
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
