मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टेलीपरफॉर्मेंस (टी.पी.) के चेयरमैन और सीईओ डेनियल जूलियन से मुलाकात की, जो दुनिया भर में आउटसोर्स्ड डिजिटल बिजनेस सेवाओं के लिए जानी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डिजिटल क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि टेलीपरफॉर्मेंस के मोहाली में 16,000 से अधिक कर्मचारी हैं। मुख्यमंत्री ने जूलियन से पंजाब में और विस्तार करने की अपील की, जिसे जूलियन ने सहजता से स्वीकार कर लिया।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि टेलीपरफॉर्मेंस की मोहाली में तीन साइटें हैं, जो BFS, ट्रैवल, ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सहित विभिन्न उद्योगों के प्रमुख ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

100 से अधिक देशों में टेलीपरफॉर्मेंस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली वास्तव में भारत के आईटी हब के रूप में उभर रहा है और टेलीपरफॉर्मेंस एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है, जो 100 से अधिक देशों में 5 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स्ड डिजिटल बिजनेस सेवाएं प्रदान करती है। भगवंत सिंह मान ने कंपनी को राज्य में इसकी विस्तार योजनाओं के लिए पूरा सहयोग और समन्वय का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेलीपरफॉर्मेंस ग्रुप के विस्तार से एक ओर विकास की गति तेज होगी और दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
