चंडीगढ़. पंजाब मे एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. चंडीगढ़, मोहाली और पठानकोट में सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज से भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसका असर 19 अगस्त तक देखने को मिल सकता है. चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटों के दौरान मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है. विभाग ने लोगों को तूफानी गतिविधि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है.
पंजाब के कई इलाकों में बारिश
गुरदासपुर, पठानकोट, बटाला, अजनाला और डेरा बाबा नानक समेत कई क्षेत्रों में सुबह करीब सवा 11 बजे तक भारी बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर और रूपनगर समेत आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं. पटियाला, राजपुरा और लुधियाना समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.
- ‘आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ’, SIR विवाद पर विपक्ष के CJI से मिलने की मांग पर JDU का तंज
- पुलिस की बड़ी लापरवाही, पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में आराम फरमाता मिला दुष्कर्म का आरोपी…
- मां ब्रह्मचारिणी का तप, मातृशक्ति का सामर्थ्य… योगी ने बताया कैसे सशक्त हो रहीं यूपी की महिलाएं
- मोतिहारी में प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका हुआ मिला दोनों का शव
- Delhi Congress Protest: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट मार्च; दिल्ली रवाना होने से पहले MP के कई नेता हिरासत में

