करनाल, सुमन चौहान. पंजाबी खत्री समाज के लोगों ने समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विरोध जताया। समाज के प्रतिनिधि जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पंजाबी खत्री समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा समाज के लोगों को “पाकिस्तानी” और “रिफ्यूजी” कहकर संबोधित किया जा रहा है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में समाज के लोग एकजुट होकर DC कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने मांग की कि इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कानून लागू किए जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाबी खत्री समाज का देश के विकास और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए किसी भी समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

