बरनाला : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू को लेकर अहम खबर सामने आई है. सिंगर के घर के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि बरनाला के गांव फरवाही में सिंगर के घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई.
लगातार गोलियां चलने से इलाके में सभी लोग डर गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 3 मोटरसाइकिल सवार फायरिंग करते और भागते हुए दिख रहे हैं.
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 1.30 से 2.00 बजे के बीच हुई. वहीं, इस घटना के बाद लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक घटना को अंजाम देने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है.
- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कवि सम्मेलन ने बांधा समां
- उत्तराखंड में पहली बार! कोसी नदी पर गूंजी भव्य आरती की गूंज, CM धामी का नदियों को लेकर बड़ा बयान
- कैमूर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट, बाजार के बीचों-बीच हत्या
- कानपुर में दहला देने वाली वारदात: शादी की सालगिरह के दिन उजड़ा परिवार, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
- हरियाणा में पत्रकारों को 5 लाख की मदद, अब इन मांगों पर नजर

