लुधियाना : पंजाबी गायक गुरु रंधावा के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लुधियाना जिले की समराला कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया है और उन्हें 2 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई उनके हाल ही में रिलीज हुए गीत ‘सीरा’ में कथित तौर पर आपत्तिजनक बोलों को लेकर दर्ज शिकायत के बाद की गई है।
समराला के पास बरमा गांव के निवासी राजदीप सिंह मान ने गीत ‘सीरा’ की एक पंक्ति पर आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ता के वकील, एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों के अनुसार, गीत में ‘जन्मियां नूं गुड़्हती च मिलदी अफीम ऐ’ पंक्ति में ‘गुड़्हती’ शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक है। उनका कहना है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में इस शब्द का विशेष महत्व है, और इसका इस तरह इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।
एडवोकेट ढिल्लों ने बताया कि गायक को पहले एक कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिसमें गीत को हटाने या इस संबंध में स्पष्टीकरण देने की मांग की गई थी। जब इस मामले का कोई समाधान नहीं निकला, तो इसे अदालत में ले जाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गुरु रंधावा को समन जारी किया गया।

2 सितंबर को होगी सुनवाई
गुरु रंधावा को अब 2 सितंबर को समराला कोर्ट में पेश होना होगा, जहां इस मामले की सुनवाई होगी। इस विवाद ने गीतों में सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कलाकारों की जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा

