जालंधर। जालंधर में हुए पंजाबी सिंगर इंदर की हत्याकांड को लेकर पुलिस अभी भी जांच में लगी हुई है। तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। कुछ सूत्र यह भी कहते हैं कि वह नेपाल के जरिए भारत आया और इस घटना को अंजाम देकर वापस नेपाल लौट गया है लेकिन अभी तक उसकी कोई भी जानकारी नहीं है, वहीं दूसरी ओर मृतिका का मोबाइल फोन भी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है ऐसा माना जा रहा है कि अगर फोन हाथ में लग जाता तो उससे कई डाटा निकालने की संभावना थी। पुलिस टीम मृतका का मोबाइल फोन की खोज में लगी है। वहीं अब जांच का फोकस नेपाल बार्डर कनेक्शन, हथियार लाइसेंस और आरोपित के यात्रा रिकार्ड पर भी आ गया है।
मृतका के परिवार और उनके एडवोकेट हरकमल सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पुलिस जांच को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपित सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने पूरी वारदात की साजिश रची थी और गिरफ्तार किए गए बाकी दोनों आरोपित भी इस षड्यंत्र में बराबर के सहभागी थे। जांच में अभी कई लोगों की जानकारी सामने आना बाकी है।

इंदर कौर पर बना रहा था शादी का दबाव
उन्होंने मांग की कि उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक की जाए जिसने आरोपित को नेपाल बार्डर से भारत लाने या वापस छोड़ने में मदद की। उन्होंने कहा कि मृतका के भाई जोतइंद्र सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया जाये।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
