मोहाली. मोहाली पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ मंगू गिल को एक जिम ट्रेनर पर पिस्तौल तानने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोहाना इलाके के एक जिम में हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर गायक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, सतवंत सिंह उर्फ मंगू गिल सोहाना के एक जिम में गए थे, जहां उनकी जिम ट्रेनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। ट्रेनर ने उन्हें बाहर आकर बात करने को कहा, लेकिन गायक ने जिम के अंदर ही .32 बोर की पिस्तौल निकालकर ट्रेनर की ओर तान दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सतवंत पिस्तौल तान रहे हैं, जबकि जिम मालिक दोनों को शांत करने की कोशिश कर रहा था।

पिस्तौल की जांच जारी
पुलिस ने सतवंत सिंह से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। गायक का दावा है कि यह पिस्तौल लाइसेंसी है। पुलिस ने उनके खिलाफ सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि आरोपी को हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसे बुधवार को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज बनी सबूत
डीएसपी ने बताया कि घटना की पूरी फुटेज जिम के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें सतवंत सिंह द्वारा पिस्तौल तानने की घटना स्पष्ट है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और पिस्तौल के लाइसेंस की वैधता की भी पड़ताल की जा रही है।यह घटना मोहाली में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पंजाबी गायक की इस हरकत ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

