अमृतसर। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसके अनुसार गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास बड़ा एक्सिडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
एक्सीडेंट बहुत ही भयानक था, जिसके बाद उपचार के लिए उनके उन्हें तुरत अस्पताल ले जाया गया। गायक को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। राजवीर जवंदा के प्रशंसक और परिवारजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इस खबर के बाद पंजाबी संगीत उद्योग में चिंता की लहर दौड़ गई है, क्योंकि राजवीर जवंदा अपनी हिट गीतों और प्रदर्शन के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं।
- 26 July 2026 Panchang: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की आज द्वादशी तिथि, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
- Bihar weather news: 17 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- यह जीत उन 21 बेटों-बेटियों के नाम, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- सत्ता के घमंड को चकनाचूर करने तक संघर्ष जारी रहेगा
- जीवन सूक्त : स्वच्छ परिवेश, समृद्ध जीवन का द्वार है – संदीप अखिल
- हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों से थर्राया सऊदी अरब, अरामको तेल ठिकाने को बनाया निशाना


