प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी सितारों समेत खिलाड़ियों और पॉलिटिशियन का जमावड़ा लगा रहता है। इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा और फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
महाकाल के दर्शन कर भावुक हुईं सिंगर
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह भावुक हो गईं। वह अपनी टीम के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने दर्शन के बाद कहा, ‘मैंने वही महसूस किया जो हर भक्त मंदिर में आकर महसूस करता है। एक पावर को फील करता है। हम सब यहां आशीर्वाद लेने आए हैं। मैं यहां दूसरी बार आई हूं और हर बार अच्छा लगता है।’

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी किए दर्शन
वहीं प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दरअसल, वे इंदौर में आयोजित इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां से उन्होने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि जब एक इवेंट के लिए इंदौर का प्लान बना तो उन्होंने निश्चय किया कि मंदिर दर्शन के लिए पहले आएं।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां पहले कभी नहीं आया था तो सबसे पहले दर्शन करने यहां आना था। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं यहां बार-बार आना चाहता हूं। महादेव की कृपा रही तो आता रहूंगा।’ इस अवसर पर मंदिर समिति ने दोनों का स्वागत किया।

