अमृतसर. आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके चुनाव बहिष्कार को हार का डर बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति में धक्केशाही और विश्वासघात का इतिहास कांग्रेस ने लिखा है और आज वही नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।
धालीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी कि अमृतसर देहाती के किसी भी इलाके से धक्केशाही का एक सबूत पेश करे। उनका कहना है कि कांग्रेस अपने विधायक पर हुई कार्रवाई को बहाना बनाकर जनता का सामना करने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के उम्मीदवार लखविंदर सिंह पर कांग्रेसियों ने हमला किया और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कलह, अहंकार और टिकटों की खरीद-फरोख्त को उसकी कमजोरी बताया। नवजोत कौर सिद्ध के 500 करोड़ वाले बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 5-5 मुख्यमंत्री घूम रहे हैं, जो उसकी बदहाली दिखाता है।

धालीवाल ने 75 साल के कांग्रेस के इतिहास को ‘काला अध्याय’ बताते हुए कहा कि पंजाब ने उसके झूठे मुकाबले और 1984 की घटनाएं नहीं भूली हैं। उन्होंने अकाली दल पर भी एसजीपीसी कर्मचारियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। धालीवाल ने कहा कि आप विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और जनता उसके साथ खड़ी है।
- हम किसी के खिलाफ नहीं… BRICS के मंच से पीएम मोदी का सम्बोधन, नाविकों की सुरक्षा को लेकर रखा ये प्रस्ताव
- आनंद के राणक हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग, 200 से अधिक छात्राएं बीमार
- तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- बिहार में हर दिन हो रही हैं हत्याएं, सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं अपराधी
- मोक्षदायिनी गयाजी में पितृपक्ष मेला : आप भी जाने का बना रहे हैं प्लान, तो जान ले क्या मिलने वाली है विशेष व्यवस्थाएं …
- MP के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंकः दो दिन में 20 से ज्यादा लोग डॉग बाइट के शिकार, सड़क पर बैठे मवेशियों से भी यातायात बाधित


