पंजाब के जालंधर जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पंजाब की एक बेटी को गरीबी के कारण क्या-क्या नहीं झेलना पड़ा। एक युवती, जो अपने परिवार की आर्थिक मजबूरियों के चलते नौकरी की तलाश में ओमान गई थी, वहां मानव तस्करी का शिकार हो गई। पीड़िता को उसकी अपनी भाभी ने एक एजेंट के साथ मिलकर 4 लाख रुपए में बेच दिया। राहत भरी खबर यह है कि राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से भारत वापसी संभव हुई।
पीड़िता ने वहां से वापस आने के बाद आप बीती बताई है। उसने बताया कि ओमान में न तो उसे वेतन दिया गया और न ही भरपेट खाना। किसी तरह परिजनों के चंगुल से छूटकर वह 2 महीने तक ओमान की सड़कों पर भटकती रही, जहां उसके पास कोई सहारा नहीं था।

कई और लड़कियां हुई हैं शिकार
पीड़िता ने बताया कि ओमान में उसके जैसी लगभग 20 अन्य लड़कियां, जो उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की हैं, एक पार्क में नरक जैसी जिंदगी जी रही हैं, जिनकी जान हर वक्त खतरे में है। उसने कई तरह के काम कराए जाते हैं। पीड़िता ने बताया की किसी तरह उसने परिवार से संपर्क किया और उसके पति ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पूरी जानकारी दी। संत सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की मदद से तुरंत कार्रवाई की, जिसके बाद 10 दिनों में पीड़िता की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी। पीड़िता और उसके परिवार ने संत सीचेवाल और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद किया।
- 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जेजेपी की स्थापना दिवस रैली, दिग्विजय चौटाला ने संभाली तैयारियों की कमान
- जींद में 10 महीने पहले ब्याही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के पीछे क्या है असली वजह? मायकेवालों ने लगाए गंभीर आरोप
- Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में नए सरकारी शिक्षकों के राजनीति में शामिल होने पर रोक, सरकार के फैसले पर छिड़ी बहस
- पानी की टंकी तोड़ने के ठेके से जुड़ा मामला: फरीदाबाद में रिश्वत लेने वाले जेई टेकचंद को सजा
- धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा से लाया 550 बोरी धान जब्त
