तरनतारन : पंजाब में अब नशा तस्करी पर लगाम लगेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज तरनतारन में राज्य के पहले एंटी ड्रोन सिस्टम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सरकारी स्तर पर इस आधुनिक तकनीक को लागू किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अपने खर्चे पर एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर रही है, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. के सहयोग से यह सिस्टम पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक ड्रोन गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा। इन जिलों में जब भी कोई ड्रोन गतिविधि दिखाई देगी, एंटी ड्रोन सिस्टम उसे अपनी रेंज में लेकर वहीं जाम कर देगा।

पंजाब सरकार ने 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदे हैं और सीमावर्ती जिलों में 50 पुलिस कर्मियों को इस सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस को अब एंटी-ड्रोन तकनीक वाली आंख मिलेगी, जिससे सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर बड़ा वार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस सिस्टम की एक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।
- Morning News Brief: भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी; Tata Trust ने Tata Sons चेयरमैन चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट का विरोध किया
- 21 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : संसद कार्यक्रम का उद्घाटन, कांग्रेस के पूर्व सीएम की जयंती, बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम
- 21 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत



