वातावरण को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हाईवे के दोनों तरफ फूलों वाले पौधे लगाने वाले एक पायलट प्रोजैक्ट का ऐलान किया।
एक राज्य स्तरीय विशेष कमेटी इस प्रोजैक्ट की निगरानी करेगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी करेगी। शुरूआती दौर में यह प्रोजैक्ट 5 जिलों रोपड़ (विशेष तौर पर श्री आनन्दपुर साहिब), शहीद भगत सिंह नगर (शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के आसपास के क्षेत्र में), संगरूर, पठानकोट और अमृतसर में लागू किया जाएगा। प्रोजैक्ट के अंतर्गत इन जिलों में हाईवे के दाएं-बाएं दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी पर 5, 6 और 7 फुट तक की ऊंचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे।

मंत्री ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पौधों के बढ़ने-फूलने और देखभाल को यकीनी बनाने के लिए उचित निगरानी की जाए। इसके अलावा बाड़ लगाने का काम भी किया जाएगा जिससे पौधों को आवारा जानवरों से बचाया जा सके। मंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मनरेगा के अधीन काम करते लोगों के लिए रोजगार के नए मौके भी यकीनी बनाएगा।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

