लुधियाना। नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने बंदी सिख कैदियों की रिहाई न करने के विरोध में धरना लगाकर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चे के सदस्यों ने दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक टोल प्लाजा को पूरी तरह से टोल फ्री कर दिया गया और 4 घंटे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले किसी भी वाहन चालक से टोल फीस नहीं वसूल करने दी।
कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि जेल में पिछले 30-35 सालों से बंदी सिख कैदियों को केंद्र सरकार जान बूझकर रिहा नहीं कर रही है और पंजाब सरकार द्वारा उन सिख बंदी कैदियों को रिहा करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव नहीं डाला जा रहा है।

इस अवसर पर मोर्चे के सदस्यों ने बंदी सिखों के पोस्टर हाथ में लेकर नैशनल हाईवे के पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी व मौके पर एसीपी वेस्ट जितेंद्र पाल सिंह, थाना लाडोवाल प्रभारी गुरशिंदर कौर, थाना सराभा नगर प्रभारी सहित भारी पुलिस कर्मचारी टोल प्लाजा पर पहुंचे।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
