टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए. दोनों को डिनर के बाद एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. कुछ पैपराजी और गॉसिप पेजों ने इस वीडियो को ऐसे कैप्शन के साथ शेयर किया, जिससे यह संकेत मिलने लगा कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और है. हालांकि अब अर्जुन बिजलानी ने इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए सच्चाई सामने रखी है.

बता दें कि अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने सोशल मीडिया के जरिए उन क्लिकबेट और गॉसिप पेजों पर नाराजगी जताई, जिन्होंने उनकी और मौनी रॉय की 15 साल पुरानी दोस्ती को गलत तरीके से पेश किया. उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ एक वायरल हेडलाइन या ज्यादा व्यूज पाने के लिए किसी की निजी जिंदगी को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बनाना गलत है.

अर्जुन ने कहा पहले फैक्ट चैक करें

अपने बयान में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने लिखा कि दो लोग जो पिछले 15 साल से अच्छे दोस्त हैं, वे अचानक कपल नहीं बन जाते, सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को सनसनीखेज हेडलाइन चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग अपने दोस्त के साथ इसलिए खड़े होते हैं क्योंकि वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है. हर दोस्ती को रोमांटिक रिश्ते का नाम देना जरूरी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले फैक्ट चेक करना बेहद जरूरी है. बिना सच्चाई जाने किसी के बारे में खबरें फैलाना न सिर्फ भ्रम पैदा करता है, बल्कि लोगों की निजी जिंदगी में भी अनावश्यक दखल देता है. अर्जुन ने मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील करते हुए कहा कि भरोसा जिम्मेदार रिपोर्टिंग से बनता है, क्लिकबेट हेडलाइन से नहीं.

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने यह भी कहा कि मीडिया को किसी भी तरह की भ्रामक खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए बनाई गई कहानियां लोगों की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं और बेवजह विवाद खड़े कर सकती हैं.

15 सालों से है दोस्ती

बता दें कि अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और मौनी रॉय (Mouni Roy) एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते हैं. दोनों ने कई मौकों पर अपनी दोस्ती का जिक्र किया है और हमेशा एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं. दोनों ने सुपरहिट टीवी शो ‘नागिन’ में साथ काम किया था, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसी शो के बाद दोनों की लोकप्रियता में भी जबरदस्त इजाफा हुआ.