वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. केंद्रीय जेल के अंदर बंदी से बातचीत का मोबाइल से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रकरण की जांच के बाद ही वायरल वीडियो की वास्तविकता और मोबाइल अंदर पहुंचने का पूरा मामला स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें : शरिया कोर्ट के तलाक के फरमान पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इस्लामिक कोर्ट को इस कार्यवाही का नहीं है अधिकार

जानकारी के अनुसार, वीडियो मोहम्मद आमिर नाम की आईडी से वायरल हुआ है, जिसमें बंदी रितेश निखारे उर्फ मैडी मुलाकाती समय के दौरान अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बातचीत करता नजर आ रहा है. जेल परिसर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध, सुरक्षा जांच के बावजूद बंदी तक मोबाइल पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो कब का है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो की सत्यता और मोबाइल जेल के अंदर पहुंचने के तरीके की जांच जरूरी है.

और सख्त की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था

जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों पर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m