Rajasthan News: युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजस्थान में किया जाएगा। यह पहली बार है जब इस खेल महाकुंभ की मेजबानी राजस्थान करेगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के दर्शक इन युवा खिलाड़ियों का जोश देख सकेंगे। माना जा रहा है कि इस आयोजन से न केवल राजस्थान में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई प्रतिभाएं भी मिलेंगी।
अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर खेलों की मेजबानी करेंगे। जयपुर में 11, उदयपुर में 3, जबकि अन्य शहरों में 2-2 खेलों का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस आयोजन की तैयारियों को तेज कर दिया है। सभी संभागों में जिला प्रशासन और राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है। साथ ही, सभी मुख्यालयों पर खेल मैदानों को तैयार कर लिया गया है।
बता दें कि इस बार के खेलों में एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिलेगा कि पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग और साइकिलिंग जैसे खेलों को शामिल किया गया है। कुल 24 खेलों (23 पदक विजेता और एक प्रदर्शन खेल खो-खो) में 7,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो देशभर के लगभग 200 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
