Rajasthan News: जोधपुर के सी रोड स्थित दो स्पा सेंटरों Hide Away Spa और One More Spa पर देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सरदारपुरा थाना पुलिस और सीएसटी टीम की संयुक्त छापेमारी में कुल 20 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 18 युवतियां और दो स्पा संचालक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों में थाईलैंड की 10, टोंक की 6 और श्रीगंगानगर की 2 महिलाएं हैं। इनमें से कई विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीज़ा की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं स्पा की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थीं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद एसीपी पश्चिम छवि शर्मा और थानाधिकारी जयकिशन सोनी की अगुवाई में टीम ने छापा मारा। मौके से युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
स्पा संचालक अनिल माहेश्वरी (श्याम नगर, पाल रोड) और रवि माली (माता का थान निवासी) को गिरफ्तार किया गया है। अनिल माहेश्वरी का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस देर रात तक दोनों से पूछताछ करती रही।
छापेमारी की खबर फैलते ही शहर के अन्य स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई। कई संचालकों ने अपने स्पा बंद कर दिए और फरार होने की कोशिश की। फिलहाल सभी गिरफ्तार महिलाओं को सखी स्टॉप सेंटर भेजा गया है और पुलिस विदेशी युवतियों के दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘ऐसी अभद्र भाषा कहां से लाते हैं?’ जाति आधारित जनगणना रोकने की PIL खारिज, CJI ने लगाई फटकार
- यमुनानगर फायरिंग केस: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार
- Kota Congress News: कोटा में कांग्रेसियों के बीच चले लात-घूंसे, प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिया तो भड़के कार्यकर्ता, धारीवाल गुट से भिड़ंत
- मोबाइल चोरी के विवाद में मौसी ने एक साल के भांजे को तालाब में डुबोकर मारा, भाई की शादी में पहुंची थी दोनों बहनें
- जनगणना 2027: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर
